बुरा न मानो होली है – हिंदी कविता
रंगों के संग, मस्ती की टोली है
बुरा न मानो होली है
उमीदो की मिठाई है
खुशियों संग मिलाई है
उल्लास में दुबे है सभी
मस्ती हर दिल पर छाई है
कोई नीला है, कोई है हरा
चारो तरफ इन्द्रधनुष सा रंग भरा
खुश हम भी है, हर्ष की बात है
अपनों के संग हर होली खास है
(अनुष्का सूरी )
आप सभी को होली की शुभकामनाएं!